फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   70 villages lost power, people remained in the dark the whole night

Shahjahanpur News: 70 गांवों की बिजली गुल, पूरी रात अंधेरे में रहे लोग

Wed, 16 Jul 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
70 villages lost power, people remained in the dark the whole night
शाहजहांपुर/ कांट। आंधी के कारण कांट की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से पूरी रात लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। वहीं, दूसरी ओर शहर में कई जगह पर फॉल्ट आने से सप्लाई बाधित रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब दस बजे आंधी आने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कांट उपकेंद्र से संचालित औदापुर, दिलावरपुर, रावतपुर, पड़री लाल, गुरथना समेत 70 गांवों व कस्बे की बिजली प्रभावित रही। लोगों ने रात में फॉल्ट तलाश करना शुरू किया। इस बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे पेड़ों की डाल लाइन पर रखी मिली। उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद दो घंटे बिजली चल पाई थी कि फिर फॉल्ट हो गया। फिर दस बजे आपूर्ति मिल सकी। जेई अजीत कुमार ने बताया कि फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटसलिया उपकेंद्र के बरतारा फीडर पर 11 केवी का तार जमुका के पास टूटने से दस से 12 बजे तक बिजली गायब रही। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद के पास तीन ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई को बंद कर केबल डालने का काम हुआ। इस अवधि में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है।

-----------

जेई पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप
अखंड संकल्प युवा समिति के अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने सिंधौली उपकेंद्र के जेई सागर राजेंद्र पर गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम समेत कई अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि ग्राम महानंदपुर में बना विधिवत स्वीकृत एस्टीमेट के ट्रांसफॉर्मर व विद्युत केबल का वितरण कर दिया। इसकी स्वीकृति भी प्राप्त नहीं की गई। एक कॉलोनी में बिना मानक के तार खिंचवाकर खंभों में बंधवा दिए गए। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed