फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   7.0 degrees: November proving colder than last year

7.0 डिग्री: पिछले साल से ज्यादा ठंडा साबित हो रहा नवंबर

Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
7.0 degrees: November proving colder than last year
शाहजहांपुर। सर्दी के लिहाज से इस वर्ष नवंबर पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा ठंडा हो रहा है। न्यूनतम तापमान मेें लगातार पांचवें दिन मंगलवार को फिर 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई और रात में पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस रह गया। यही नहीं, दिन मेें बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री घटकर 23.5 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक गत वर्ष इसी माह न्यूनतम तापमान 12.6 से लेकर 20.0 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। जबकि इस वर्ष नवंबर माह केे अंतिम सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। मंगलवार को घटकर सात डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बैरोमीटर रीडिंग शाम को सामान्य से दो अंक अधिक हो जाने के कारण बुधवार को मौसम शुष्क और सामान्य रहने के बावजूद सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम से हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर पूरब हो गई थी। पुरवाई के हल्के झोंके सोमवार रात से सर्दी का अहसास करा रहे थे। आधी रात के बाद उन्हें पुरवाई शीतलहर जैसी महसूस हुई। मंगलवार को सुबह सूर्योदय केे करीब दो घंटे बाद धूप निकली, लेकिन वह सर्दीले माहौल मेें बेदम साबित हुई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप से वातावरण में थोड़ी गरमाहट पैदा हुई, लेकिन छायादार स्थानों पर ठंड का असर कायम रहा। सर्दी बढ़ने से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। रात दस बजे के बाद तक गुलजार रहने वाली सड़कों पर नौ बजे के बाद चहल-पहल सिमटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का मानना है कि हवा की दिशा में हुए बदलाव के कारण नवंबर माह में सर्दी में अप्रत्याशित तेजी आ रही है। उन्होंने बताया कि गत कई वर्ष से नवंबर में रात को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस बना रहा, लेकिन इस वर्ष पारा रात मेें सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस नीचे जा रहा है। बीते वर्ष इसी माह सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इस वर्ष मंगलवार को तड़के सबसे कम सात डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सर्दी का यह रिकॉर्ड भी टूटने के पूरे आसार हैं क्योंकि नवंबर बीतने में अभी पांच दिन शेष हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से हवा का दबाव कम बना रहा, लेकिन बाद में बैरोमीटर रीडिंग बढ़ जाने से बुधवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने के बावजूद सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed