फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   69 mm of rain in 48 hours, heavy rain expected today too

Shahjahanpur News: 48 घंटों में 69 मिमी हुई बारिश, आज भी तेज बरसात के आसार

Tue, 05 Aug 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
69 mm of rain in 48 hours, heavy rain expected today too
शहर के लाल इमली चौराहे से पंखी चौराहे को जाने वाले रोड पर हुआ जलभराव। संवाद
शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश से जहां तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिली हैं वहीं, लोगों को सड़क पर जलभराव और कीचड़ से जूझना पड़ रहा है। पिछले 48 घंटों में 69 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 24 घंटों में वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को 24 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को 45 मिमी बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब एक मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। 94 प्रतिशत आर्द्रता है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटों में लगातार बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धान और गन्ने की खेती के लिए बारिश लाभदायक
कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि लगातार हल्की बारिश धान, गन्ने और मक्का आदि फसलों के लिए लाभदायक है। इससे धान तेजी से बढ़ेगा और गन्ने का वजन बढ़ने से उत्पादन बढ़ेगा। कीट लगने की आशंका कम रहेगी। सब्जियों आदि को अधिक बारिश से नुकसान हो सकता है। किसानों को चाहिए कि वे खेतों में पानी भरा नहीं रहने दें। नहीं तो सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

--
लोगों को निकलने में आई दिक्कत
लगातार हो रही बारिश से शहर में कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई। पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास सड़क के किनारे काफी पानी भर गया। कचहरी ओवरब्रिज से गोविदगंज को जाने वाली साइड रोड पर जलभराव की वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। लाल इमली चौराहा के आसपास भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

शहर के लाल इमली चौराहे से पंखी चौराहे को जाने वाले रोड पर हुआ जलभराव। संवाद

शहर के लाल इमली चौराहे से पंखी चौराहे को जाने वाले रोड पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed