{"_id":"e87cdb5b79f96ccefd9ecc14cbe7aa52","slug":"66-45-percent-of-the-vote-in-the-first-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में हुआ 66.45 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में हुआ 66.45 फीसदी मतदान
शाहजहांपुर /पुवायां।
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को जिले में कुल 66.45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वार्ड सदस्य पदों के लिए सुबह सात बजे से ही पुवायां, बंडा, खुटार और सिंधौली ब्लॉक के 394 पोलिंग सेंटरों पर बने 738 बूथों में से कुछ को छोड़कर बाकियों पर मतदाताओं की कतार लगने लगीं। खुटार और बंडा की दो घटनाओं को छोड़ बाकी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सिंधौली के कोरो कुइयां समेत कई केंद्रों पर वोटर पर्ची को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गहमागहमी हुई तो तत्काल पुलिस-प्रशासनिक मोबाइल टीमें पहुंचीं और विवाद सुलझाया।
बूथों पर सबसे ज्यादा संख्या में खुटार और सिंधौली ब्लाक के मतदाता पहुंचे। पुवायां और बंडा में अपेक्षाकृत मतदान के प्रति थोड़ी सुस्ती दिखी। शुक्रवार को जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान की स्पीड भी मौसम की तरह बदलती रही। शुरू में कम, दोपहर से पहले हलकी गर्मी में तेज, दोपहर में फिर कम और शाम होते-होते वोटिंग स्पीड ऐसी बढ़ी कि सुई करीब 65 फीसदी से भी ऊपर पहुंचकर टिकी। यह वोट प्रतिशत पिछले पंचायत चुनाव से कम है। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। पहले एक घंटे में आठ बजे तक मतदान का प्रतिशत मात्र चार तक पहुंच सका। हलकी धूप में नौ बजे तक सात प्रतिशत, और नौ से 11 बजे तक मतदान में तेजी दिखी और इन दो घंटों में 20 प्रतिशत वोट पड़े। धूप बढ़ी तो मतदाता फिर से घर में बैठ गए और 11 से एक बजे के बीच मात्र 11 प्रतिशत और एक से तीन बजे के बीच मात्र आठ प्रतिशत वोट ही पड़ सके। इस दौरान मतदान केंद्रों पर कहीं भी लंबी लाइनें नहीं दिखीं। तीन बजे के बाद गर्मी कम हुई तो मतदान ने रफ्तार पकड़ी और मतदान के समय समाप्ति शाम पांच बजे तक वोट डालने की रफ्तार बढ़ी ही रही। शाम साढ़े पांच बजे तक मिली सूचना के मुताबिक मतदान का प्रतिशत लगभग 66.45 फीसदी तक पहुंच गया। गत पंचायत चुनाव में खुटार में 86, बंडा में 85, सिंधौली में 87 और पुवायां में 83 प्रतिशत मतदान हुआ था।
चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरे चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रेक्षक जेएस सगर के अलावा डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी श्रीमती बबलू कुमार, एडीएम प्रशासन सहित सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव नहीं होने से
भी वोट प्रतिशत रहा कम
पुवायां। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ प्रधानी का चुनाव नहीं होने से भी वोट प्रतिशत पर असर पड़ा है। पहले जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान के साथ ही होते रहे हैं। चूंकि प्रधानी के चुनाव में एक एक वोट की मारामारी रहती है, इस कारण प्रधान पद के प्रत्याशी रिश्तेदारी में रहने वाले और दूसरे प्रदेशों में नौकरी कर रहे लोगों तक को वोट डालने के लिए बुलाते हैं साथ ही गांव के सभी लोगों का वोट डलवाने का प्रयास करते हैं, जिससे वोट प्रतिशत बढ़ जाता है।
प्रथम चरण में ब्लॉक वार मतदान प्रतिशत एक नजर में
------------------------------------------
बंडा खुटार सिंधौली पुवायां औसत
0 नौ बजे 9.0 11 8.0 8.0 9.0
0 10 बजे 19.6 18.9 20.0 20.2 19.6
0 11 बजे 25.0 28.0 28.0 25.5 26.6
0 12 बजे 33.0 39.2 36.2 32.4 35.2
0 01 बजे 40.0 47.3 44.0 38.8 42.5
0 02 बजे 46.0 56.5 47.3 45.8 48.9
0 03 बजे 56.0 61.0 55.4 51.0 55.8
0 04 बजे 58.0 65.8 59.0 55.6 59.6
अंतिम ब्योरा 63.9 70.3 66.9 64.5 66.45