{"_id":"6a70f25e3aacf06a260964b0","slug":"65000-snatched-from-a-young-man-on-his-way-to-buy-a-buffalo-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-180749-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भैंस खरीदने जा रहे युवक से 65 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भैंस खरीदने जा रहे युवक से 65 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के थाना भीरा के गांव पसियापुर निवासी दुर्वेश कुमार से एक अगस्त को खुटार में 65 हजार रुपये छीन लिए गए। उनकी दर्ज कराई रिपोर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें लिखा है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
दुर्वेश कुमार ने खुटार के गांव राठ में 65 हजार रुपये में भैंस तय की थी। एक अगस्त को वह खुटार से ई-रिक्शा से गांव राठ जा रहे थे। ई-रिक्शा में बैठे दो लोगों ने रास्ते में दुर्वेश से 65 हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने दो अगस्त की रात लगभग आठ बजे मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
रिपोर्ट में दर्ज किया गया है कि ई-रिक्शा पर बैठे दो लोगों ने उनको बहला फुसलाकर 65 हजार रुपये ले लिए थे। इस संबंध में वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। सवाल है कि दुर्वेश जब कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, तो उन्होंने रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई है? सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दुर्वेश ने बताया था कि उसके साथ टप्पेबाजी हुई है, लेकिन फिर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद