फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   65 buildings in the municipal corporation area are dilapidated...action limited to issuing notice

Shahjahanpur News: नगर निगम क्षेत्र में 65 भवन जर्जर...नोटिस जारी करने तक कार्रवाई सीमित

Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
65 buildings in the municipal corporation area are dilapidated...action limited to issuing notice
शाहजहांपुर। बरसात में जर्जर भवनों के ढहने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम की ओर से शहर में 65 भवन जर्जर चिह्नित किए गए हैं। निगम की ओर से जर्जर भवनों के स्वामियों को फिर से नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें उनको भवनों को मरम्मत कराने या उनको फिर से बनवाने के लिए कहा गया है। हालांकि पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से क्षेत्र का सर्वे कराकर जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें होटल, मकान, दुकान, भवन शामिल हैं। ये काफी जर्जर स्थिति में हैं। इनकी वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शासन की ओर से भी नगर निगम क्षेत्र में जर्जर भवनों की सूची मांगी गई थी।
विज्ञापन

निगम की ओर से शहर में कुल 65 भवन चिह्नित किए गए है। भवन मालिकों को नोटिस में समय देकर इनकी मरम्मत या निर्माण कराने के लिए कहा गया है। इसमें कई अत्यधिक जर्जर भवन भी शामिल हैं। नोटिस के बाद भी अगर भवन स्वामी इनका निर्माण नहीं कराते है तो नगर निगम की ओर से कार्रवाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नगर निगम क्षेत्र में टीम से सर्वे कराकर जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया है। इनके स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं कि जल्द से इनकी मरम्मत या निर्माण करा लें, जिससे कोई दुर्घटना न हो।
- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed