फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुलिस का हिस्सा बनीं 222 महिला रिक्रूट आरक्षी

पुलिस का हिस्सा बनीं 222 महिला रिक्रूट आरक्षी

Thu, 24 Jan 2019 10:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का हिस्सा बनीं 222 महिला रिक्रूट आरक्षी
शाहजहांपुर। कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बृहस्पतिवार को 222 महिला रिक्रूट पुलिस आरक्षी बन गईं। इस दौरान पुलिस लाइंस ग्राउंड में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। देश भक्ति की धुनों पर रिक्रूटों के कदम-ताल का भव्य नजारा देखने को मिला। पासिंग आउट परेड के लिए पुलिस परेड ग्राउंड में कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। इसके लिए परेड ग्राउंड को भव्य रूप से सजाया गया। एडीजी (यूपी 100) डीके ठाकुर ने परेड की सलामी ली, रिक्रूटों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। रिक्रूटों के गजब के कदम-ताल ने यहां मौजूद लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड में प्रथम कमांडर के रूप में रिचा तिवारी, द्वितीय बविता यादव और तृतीय परेड कमांडर के रूप में लक्ष्मी वर्मा की अगुवाई में आठ टोलियों ने हिस्सा लिया। एडीजी ठीके ठाकुर ने सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न परिक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। एडीजी ने रिक्रूट आरक्षियों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी और बिना किसी भेदभाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि यूपी 100 में भी महिला अरक्षियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए किया गया ट्रायल काफी सफल रहा है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एडीजी डीके ठाकुर को समृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर विधायक रोशन लाल वर्मा, डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसपी देहात सुभाष चंद्र शाक्य, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डीपीएस राठौर, डॉ. रवि मोहन, अरुण खंडेलवाल, हरगोविंद मोदी, पिंकू गुप्ता, किशन अग्रवाल, सीओ लाइन बलदेव खनेड़ा, मोहम्मद इश्त्याक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ महिला रिक्रूट को पुरस्कृत किया
शाहजहांपुर। एडीजी डीके ठाकुर ने पासिंग आउट परेड के बाद सर्वश्रेष्ठ महिला रिक्रूट को पुरस्कृत किया। पहले समूह में निशा, दूसरे में सावित्री पटेल, तीसरे में खुशबू कनौजिया, चौथे में सुजाता गुप्ता, पांचवें में पूनम मौर्य, छठे में रिंकी देवी, सातवें में नीतू और आठवें समूह में सुनीता को सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा समस्त आंतरिक विषयों में अर्चना पांडेय, शारीरिक दक्षता में प्रेम कुमारी, शस्त्र परीक्षण में पूनम मौर्य, भीड़ नियंत्रण में प्रथमा सिंह, जंगल ट्रेनिंग में नेहा यादव, साक्षात्कार में रेनूपाल को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed