फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 10 Jun 2019 09:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सिधौली (शाहजहांपुर)। सड़क पर गड्ढे बचाने के चक्कर में वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पांच माह पहले शादी हुई थीं। घटना के बाद मौके से चालक मय वाहन के भाग गया। हालांकि पुलिस बाइक फिसलने की वजह से मौत मानकर चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, उसने हेलमेट बाइक में बांध रखा था, यदि लगाए होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बारापुर निवासी पातीराम का 24 वर्षीय पुत्र रजनीश बाइक से अपनी रिश्तेदारी में शाहजहांपुर जा रहा था, जैसे ही बाइक रधौली गांव के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने सड़क में गड्ढे बचाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पत्नी पूजा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक पांच भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया रजनीश की शादी पांच माह पहले पूजा से हुई थी। परिजन कह रहे थे किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रजनीश की बाइक में टक्कर मारी है, जो भट्टे पर ईट पाथने के लिए पीली रेत डालने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed