{"_id":"5c1e7664bdec2256b542575d","slug":"61545500260-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.9 डिग्री: शुक्रवार की रात सर्दी ने बनाया नया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.9 डिग्री: शुक्रवार की रात सर्दी ने बनाया नया रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूनतम पारा पहुंचा 3.9 डिग्री
शाहजहांपुर। दिसंबर में सर्दी तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ठंडी पछुआ हवाओं का घालमेल सर्दी को बढ़ावा दे रहा है। दो दिन पहले रात में तापमान पांच डिग्री न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार की रात पारा डेढ़ डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि, दिन में धूप निकलने से तापमान 1.2 डिग्री उछला, लेकिन शाम ढलने के साथ सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी।
गत एक पखवाड़े से रात के तापमान में आ रही गिरावट और उससे उपजी हाड़ कंपाऊ ठंड ने अभावग्रस्त लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. जे सिंह के अनुसार न्यूनतम तापमान में कमी अगले कुछ दिन तक बने रहने के संकेत हैं क्योंकि रात में आसमान साफ हो रहा है।