{"_id":"5bf93c9abdec2241ca08eb7b","slug":"61543060634-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कार्तिक पूर्णिमापर ढाईघाट पर गंगा में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे बाद गोताखोरों ने निकाल लिया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
महानगर के मोहल्ला सराय काइयां निवासी मिठाई विक्रेता महेंद्र राठौर का पुत्र अरविंद शुक्रवार को दोस्तों के साथ ढाईघाट पर गंगा स्नान करने आया था। अरविंद भीड़ से अलग पूर्वी घाटों पर दोस्तों के साथ स्नान को नदी में उतरा। दोस्तों के साथ खेल-खेल में नहाते समय वह गहरे में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर जबतक जिला पंचायत की ओर से तैनात गोताखोर उसे बचाने को आए,तब तक वह पानी की तेज धार में बह गया।
मेलाबाबू तुलसीराम ने बताया कि 20 गोताखोर उसकी तलाश मे लगाए गए,जो देर सांय तक उसका पता नहीं लगा सके। शनिवार सुबह गोताखोरों ने उसे गंगा में ढूंढना शुरू किया। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे ग्राम फुलहा के निकट गंगा के गहरे कुंड से उसका शव निकाला। मेला कोतवाली इंचार्ज संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक के परिजनों के विशेष आग्रह पर शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया है। जिला पंचायत ने शव को किराए के वाहन से उसके शाहजहांपुर के स्थित घर भिजवा दिया है।