फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शौचालय के टैंक में गिरकर एएनएम के पति की मौत

शौचालय के टैंक में गिरकर एएनएम के पति की मौत

Mon, 16 Oct 2017 06:46 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के टैंक में गिरकर एएनएम के पति की मौत
शाहजहांपुर/कलान। कलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा के तौर पर एएनएम के तौर पर कार्यरत सुमन उर्फ सोनी के पति की रविवार शाम मकान के अंदर नवनिर्मित शौचालय के टैंक में डूबकर मौत हो गई। देर शाम शव को टैंक से निकाला गया।
विज्ञापन

हरदोई के थाना मल्लावा क्षेत्र के गांव पुरवायां निवासी 35 वर्षीय रामखिलावन गाजियाबाद में प्राइवेट फर्म में काम करते थे। वह तीन पहले ही गाजियाबाद से लौटे थे। उनकी पत्नी सुमन कलान पीएचसी में संविदा के तौर पर एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। यहां वह जनता इंटर कॉलेज रोड किनारे बने लखनपुर गांव निवासी सिपट्टर यादव के मकान में किराये पर रहती हैं। सिपट्टर यादव गांव में अपने दूसरे मकान में रहते हैं। उन्होंने जो मकान किराए पर दे रखा था उसमें शौचालय का नया टैंक आंगन में बनवाया है। टैंक मजबूत हो जाए, इसलिए उसमें पानी भर दिया गया। रविवार को वह पति को घर पर अकेला छोड़कर किसी काम से चलीं गईं। घर में रामखिलावन अकेले थे। इसी बीच किसी समय रामखिलावन पानी भरे टैंक में गिर गए। शाम लगभग चार बजे एएनएम लौटकर आईं तो देखा कि पति घर में नहीं हैं। वह थोड़ी देर के लिए पड़ोसी के यहां जाकर बैठ गईं। पांच बजे वह जब दोबारा घर पहुुंचीं तो देखा कि पति की चप्पलें टैैंक में पानी पर उतरा रही थीं। शक होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर टैंक के अंदर पति की तलाश कराई तो शव मिल गया। घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed