{"_id":"59d627744f1c1bec538b5dd9","slug":"61507207028-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक अब कराएंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक अब कराएंगे रजिस्ट्रेशन
Updated Thu, 05 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनी बाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा चालक इकट्ठा हुए और टीएसआई विनीत शुक्ला से एक बार फिर वार्ता की लेकिन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता के चलते उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। इस पर चालकों ने अनीस को अपना नेता चुनकर उसके जरिये रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करवाई।
सुबह लगभग दस बजे से ई-रिक्शा चालक रामलीला मैदान में इकट्ठा होना शुरू हुए और जब उन्हें यह पता लगा कि रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता है तो फिर उन लोगों ने अनीस को अपना नेता चुनकर उसे आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दो पास पोर्ट साइज के फोर्टो मुहैया करा दिए। ताकि चालकों को एआरटीओ कार्यालय में लाइन न लगानी पड़े। इससे पहले चालकों ने टीएसआई से यह भी कहा कि उनके ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नगर पालिका से करा दिया जाए लेकिन इस पर टीएसआई ने बता दिया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत ही रजिस्ट्रेशन होगा। प्रशासन की कार्रवाई का खौफ ई-रिक्शा चालकों पर नजर आ रहा था।
पसोपेश में हैं चाइनीज ई-रिक्शा चालक
जिले में चल रहे चाइनीज ई-रिक्शा वालों के चेहरों की हवाईयां उड़ी हुईं हैं, क्योंकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें चाइनीज ई रिक्शा खरीदते समय जानकारी दी गई थी कि इनमें चेचिस नंबर नहीं है, फिर भी उन लोगों ने ई-रिक्शा खरीद लिया। अब प्रशासन के फरमान ने उनकी नींद उड़ा दी है। अब इन्हें या तो ई-रिक्शा बंद करना पड़ेगा या फिर नया लेना होगा।