फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लायंस शक्ति ने किया अहमदपुरा स्कूल का कायाकल्प

लायंस शक्ति ने किया अहमदपुरा स्कूल का कायाकल्प

Fri, 18 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
लायंस शक्ति ने किया अहमदपुरा  स्कूल का कायाकल्प
शाहजहांपुर। लायंस क्लब शक्ति ने गोद लिए परिषदीय स्कूल अहमदपुरा का कायाकल्प कराना शुरू कर दिया है। इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए शुक्रवार को क्लब ने बच्चों के बैठने के लिए शिक्षण कक्षों में रेड मैट बिछवा कर टीचिंग स्टाफ के लिए दो सेट कुर्सी-मेज भी भेंट किए।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष हरविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने टीम की सदस्यों के साथ शुक्रवार को स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों के माध्यम से फलदार, छायादार और फूलदार पौध रोपित की और उनकी देखभाल के लिए बच्चों की टीमें गठित कर दीं। इसी क्रम में सचिव कमल नारंग, कोषाध्यक्ष हरप्रीत कौर, जोन पर्सन गुरजीत कौर के साथ छात्र-छात्राओं को नेलकटर, हाथ धोने के लिए साबुन, मग, डस्टबिन आदि भी दिए। क्लास रूम को साफसुथरा रखने के लिए रेड मैट डलवाई गई है। साथ ही शिक्षकों के लिए दो सेट फर्नीचर भेंट किया गया। इस व्यवस्था में रितिका बत्रा, अनु रघुवंशी, सपना सिंघल, अनुभा मेहरोत्रा, सोनिया, सीमा कुमार, सिमरन प्रूथी, मनदीप, रोजी छाबड़ा, शीतल, डिंपल आदि का योगदान रहा। प्रधान अध्यापिका समीक्षा ने आभार व्यक्त किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन

सिंधिया स्कूल में हुई श्लोक प्रतियोगिता
शाहजहांपुर । माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को संस्कृत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों के बीच श्लोक प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा पांच में कायनात ने प्रथम, अंशिका शर्मा ने द्वितीय और शची ने तृतीय, कक्षा छह में अभिषेक कुमार, अशिता सिंह, आयुषी गुप्ता, कक्षा सात में स्नेहा, जाह्नवी, दक्षता, कक्षा आठ में आयुष वर्मा, सौम्या गुप्ता, और मानस देवल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। प्रतिभागियों ने चार्ट पेपर पर आकर्षक डिजाइनों के श्लोक लिखकर प्रतिभा और योग्यता का परिचय दिया। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव की देखरेख में हुए आयोजन में शुभा गुप्ता, नीतू आदि का योगदान रहा। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

रविवार को भी चलेेगी प्रवेश प्रक्रिया
शाहजहांपुर। सत्यपाल सिंह पीजी कॉलेज नवादा इंदेपुर और श्री सत्यपाल सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज सिउरा में रविवार को भी स्नातक कक्षाआें में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रशासनिक निदेशक मोइन सफदर खान ने बताया कि विश्वविद्यालय से द्वितीय प्रवेश सूची प्राप्त हो चुकी है। इसलिए छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी प्रवेश कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed