{"_id":"691a0e0e86b019c27d05d4b8","slug":"60-km-long-roads-will-be-constructed-in-the-city-at-a-cost-of-rs-75-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-157873-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 75 करोड़ की लागत से बनेंगी शहर में 60 किमी लंबी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 75 करोड़ की लागत से बनेंगी शहर में 60 किमी लंबी सड़कें
विज्ञापन
बहादुरगंज जेल रोड पर सड़क उखड़ने से हुआ गड्ढा। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य होने की वजह से अधिकतकर सड़कें गड्ढायुक्त हो गईं। नगर निगम ने शहर की प्रमुख सड़कों समेत वार्डों को जोड़ने वाली 109 सड़कों को चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। 75 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने की संभावना है। फिर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
शहर में अधिकतर सड़कें सीवर लाइन डालने का काम होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आए दिन इनकी मरम्मत की जाती है। इसके बाद फिर से सड़कों में गड्ढे हो जाते हैं। कहीं सीवर लाइन धंसने की वजह से गड्ढे हो गए हैं तो कई जगह पैचिंग कार्य फिर से उखड़ गईं हैं। इसकी वजह से शहरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इधर, बारिश में सड़कों की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई। खराब सड़कों का नगर निगम ने सर्वे कराकर डीपीआर तैयार कराई। निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़कों को चिह्नित किया। इसमें शहर की सभी प्रमुख सड़कों के अलावा वार्डों को जोड़ने वाली चौड़ी सड़कों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, 15 से 20 दिनों में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। कुछ सड़कों का इसमें चौड़ीकरण भी किया जाएगा। अतिक्रमण मुक्त सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
--
शहरवासियों को मिलेगी राहत
सड़कों का निर्माण होने से शहरवासियों को गड्ढों से राहत मिलेगी। लोग आसानी से वाहन चला सकेंगे। गड्ढों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बेहतर सड़कें होने से लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद एक वर्ष के अंदर सभी सड़कों का निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य है।
--
लोगों की बात
शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। उन इलाकों में सड़क का निर्माण किया जाए, जहां दोबारा खोदाई न की जाए। इससे राहगीरों की परेशानी का समाधान होगा और सरकारी धन का सदुपयोग हो सकेगा।
- श्याम मोहन सक्सेना, ताजूखेल
--
सड़कों का निर्माण होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। सीवरलाइन का निर्माण करीब चार वर्षों से चल रहा है। शहर के लोग चार वर्षों से दिक्कत झेल रहे हैं। सड़कों का निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
- महेश गुप्ता, बहादुरगंज
--
शासन को 60 किमी लंबी 109 सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। संभावना है इसको जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी, चीफ इंजीनियर, निर्माण विभाग, नगर निगम