फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6 People, Including the Driver, Injured After Bolero Car Overturns into a Ditch

Shahjahanpur News: बोलेरो कार खाई में पलटने से चालक सहित 6 लोग घायल

Sun, 26 Apr 2026 05:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
6 People, Including the Driver, Injured After Bolero Car Overturns into a Ditch
खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद
हाथरस से घर जा रहे थे लखीमपुर के लोग, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार (शाहजहांपुर)। बोलेरो पलट जाने से हाथरस से वापस अपने घर लखीमपुर जा रहे छह लोग घायल हो गए। घायलों में वाहन का चालक भी शामिल है।
लखीमपुर के कस्बा खीरी के मोहल्ला सराफा नगर निवासी शमीउल्ला का पुत्र चांद मियां हाथरस के थाना हसायन के गांव फतेहपुर बजेरा में रहते हैं। शमीउल्ला अपनी पत्नी कमरुल निशा के साथ पुत्र से मिलने फतेपुर बजेरा गए थे। शनिवार रात को शमीउल्ला, कमरुल निशा, चांद मियां बोलेरो से लखीमपुर के लिए निकले।
बोलेरो अलीगढ़ के थाना बन्नो के गांव पटवारी नगरा निवासी अफरोज चला रहे थे। हाथरस जंक्शन के पास रहने वाले शमीउल्ला के रिश्तेदार मोहसिन, अलीगढ़ के थाना बन्नो के कस्बा सराय हकीम के मोहल्ला अंसारियान निवासी मोहम्मद फारुख भी बोलेरो में बैठे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े पांच बजे खुटार से गोला रोड पर निकलते ही कोचर फार्म के पास बोेलेरा अनियंत्रित होकर खाई में चली गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही बोलेरो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने मोहसिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अन्य घायलों का सीएचसी पर इलाज किया गया। जानकारी पाकर खीरी से पहुंचे घायलों के परिजन उन्हें इलाज के लिए लखीमपुर ले गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

खुटार में गोला रोड पर पलटी बोलेरो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed