{"_id":"67be19691edf12406f002435","slug":"56-thousand-rupees-were-looted-from-a-young-man-coming-after-withdrawing-money-from-the-bank-also-an-incident-happened-with-an-e-rickshaw-driver-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138450-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैंक से रुपये निकालकर आ रहे युवक से 56 हजार लूटे, ई-रिक्शा चालक से भी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैंक से रुपये निकालकर आ रहे युवक से 56 हजार लूटे, ई-रिक्शा चालक से भी वारदात
Wed, 26 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी में घटना की जानकारी देते स्वदेश कुमार। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव फिरोजपुर से पहले संपर्क मार्ग पर असलहा दिखाकर महिला समेत पांच लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लुटेरों की तलाश में घेराबंदी शुरू की है।
गांव तोनी निवासी विवेक कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार को करीब दो बजे स्कूली बच्चों को घर छोड़ने के बाद ई-रिक्शा लेकर फिरोजपुर की तरफ जा रहा थे। रास्ते में चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ महिला भी थी। महिला ने उसकी जेब से चार हजार रुपये लूट लिए और असलहे दिखाकर भगा दिया।
कुछ देर के बाद गौरिया गन्ना सेंटर के पास फिरोजपुर निवासी स्वदेश कुमार शर्मा को लुटेरों ने रोक लिया। वह बैंक ऑफ बड़ौदा की कहेलिया शाखा से 51 हजार सात सौ रुपये निकालकर लाए थे। लुटेरों ने बैंक से निकाली नकदी लूटी। साथ ही जेब में रखे चार हजार रुपये भी छीन लिए। उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद स्वदेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े, तब बदमाश तमंचे से फायरिंग करते हुए बाइकों से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन व रोजा इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।