फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   56 Mahadanis donated blood to save the lives of others

दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 56 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2022 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
56 Mahadanis donated blood to save the lives of others
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे रक्त शिविर में रक्तदान करत? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अलावा स्वप्रेरित लोग पहुंचे और परोपकार के उद्देश्य से रक्तदान किया। 56 महादानियों ने पूरे उत्साह के साथ दूसरों की प्राणरक्षा के उद्देश्य से रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. एसपी गौतम और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। सुबह दस बजे से शुरू हुए शिविर में सीएमओ डॉ. गौतम ने रक्तदान से होने वाले फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि ऊर्जा का संचार होता है। शाम चार बजे तक लगे शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन, काउंसलर छाया सक्सेना, लैब टेक्नीशियन रामू नायक, महेंद्र त्रिपाठी, मुसाहिब, रजनीश पटेल, सत्येंद्र, संदीप यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं महादानी
अनुपम वाजपेयी, शिवम श्रीवास्तव, आदित्य आर्या, राजीव गोस्वामी, डॉ. गौरव कौशल, प्रवीण गुप्ता, प्रिंसी दीक्षित, नवनीत पाठक, पारस सक्सेना, लकी दीक्षित, निधि गुप्ता, अनुज्ञा मिश्रा, राहुल गुप्ता, सचिन गुप्ता, इमरान, राहिल अंसारी, महेश तुली, सचिन बाथम, मोहित, मितिल गुप्ता, विजेंद्र पाल, अविनाश, नीरज गुप्ता, मोहम्मद नाजिम खां, राजन चोपड़ा, अमित गुप्ता, किशोर गुप्ता, मनोज कुमार, मुनिराज सिंह, पीयूष यादव, सात्विक, अंकित मिश्रा, रमेश कुमार, वैशाली द्विवेदी, प्रसेनजीत, शैली अग्रवाल, अमित पुंडीर, डॉ. रोहताश, भूपेंद्र सिंह भन्नू, विनीत कुमार मिश्रा, अनुज जौहरी, अग्रज जौहरी, सुबोध वर्मा, अनुज वर्मा, अर्पित टंडन, प्रखी राज, अंकुर श्रीवास्तव, गुरजीत सिंह गांधी, अखौरी प्रखर सिन्हा, विपिन सिंह, अमन सिंह चंदेल, आयुषी यादव, अनिकेत गुप्ता, बृजेश गुप्ता और नरेंद्र त्यागी और शिवम सिंह।

इनका रहा सहयोग
शिविर में केआर पेपर मिल के एमडी माधौगोपाल अग्रवाल, आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मुकेश मोदी, हरगोविंद मोदी, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी समिति के सदस्य डॉ. विजय जौहरी, पंजाबी महासभा के सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय बजरंग दल जलालाबाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा, नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा और कंछल गुट, जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशीय नेता किशोर गुप्ता आदि का सहयोग रहा। पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जनपद सचिव इं. अहमद मुबीन व सुमित सक्सेना कैंप में फ्रूटी का वितरण किया।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे रक्त शिविर में रक्तदान करते पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूप

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे रक्त शिविर में रक्तदान करते पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूप- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed