फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   53 Static Magistrate will supervise the procession of Lat Saheb

53 स्टैटिक मजिस्ट्रेट करेंगे लाट साहब के जुलूस की निगरानी

Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
53 Static Magistrate will supervise the procession of Lat Saheb
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट सभागर में होली व शब-ए-बारत की शांति व्यवस्था को बैठक को संबोधित करते मंडल - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस के निर्धारित 7.9 किमी लंबे मार्ग की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के 53 जिला स्तरीय अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया है। सुरक्षा के लिहाज से लाट साहब जुलूस मार्ग को तीन जोन, छह सेक्टर और 11 उप सेक्टर में विभाजित किया है। होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करने आए मंडलायुक्त आर. रमेश और आईजी रमित शर्मा को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने यह जानकारियां दीं।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों को डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 2747 होलिका दहन स्थल हैं, जहां शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। छोटे लाट साहब का जुलूस थाना राम चंद्र मिशन में बड़े लाट साहब का जुलूस थाना सदर बाजार व कोतवाली क्षेत्र में आयोजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त नगर में छह अन्य छोटे-छोटे जुलूस भी निकाले जाते हैं। छोटे लाट साहब के जुलूस के साथ एडीएम फाइनेंस व एसपी सिटी रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत निगम के अधिकारियों ने जुलूस मार्गों पर बिजली के ढीले तार, जर्जर खंभे ठीक करा देने की जानकारी दी। बैठक मेें अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा, आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे ने अपने विभागों की कार्य प्रगति बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed