फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हाईटेंशन लाइन के करंट से बाल श्रमिक की मौत

हाईटेंशन लाइन के करंट से बाल श्रमिक की मौत

Fri, 05 Apr 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के करंट से बाल श्रमिक की मौत
कमलापुर/ सिंधौली(शाहजहांपुर)। कोल्हू पर राब भरते समय एक 16 वर्षीय श्रमिक का सिर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट लगने से श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक और साथी श्रमिक मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बंडा के गांव मकसूदापुर निवासी प्रतापशंकर ने निगोही के गांव गनपतपुर में कोल्हू लगा रखा है। वह गन्ने की पेराई कर राब बनाते हैं और बिक्री करते हैं। निगोही कसबा निवासी अजुद्धी प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र सूरज वर्मा बृहस्पतिवार को कुछ अन्य श्रमिकों के साथ ट्रॉली में राब भरने प्रतापशंकर के कोल्हू पर आया था। ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली को कोल्हू के पास से निकली हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा करा दिया। राब का पीपा ट्रॉली में रखते समय सूरज का सिर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया तो करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रैक्टर चालक और सूरज के साथी श्रमिक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

गांव गनपतपुर के प्रधान राजबहादुर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। सूचना मिलने पर सूरज के पिता अजुद्धी प्रसाद भी परिवार के साथ रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। अजुद्धी प्रसाद ने बताया कि निगोही में राब की आढ़त है। आढ़त मालिक सौ सौ रुपये में किशोर लोगों को राब भरवाने आदि भेजता रहता है। उसका पुत्र भी राब भरने आया था, जहां करंट से उसकी मौत हो गई। मृतक के पांच भाई और दो बहनें है। सूरज की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी ऊंचे नहीं किए गए तार
कमलापुर/सिंधौली। गांव गनपतपुर के सौरभ वर्मा, प्रताप सिंह, विकास कुमार वर्मा, रामनिवास, शिवकुमार, सर्वेश कुमार, प्रेमकुमार आदि ने बताया कि जिस हाईटेंशल लाइन से सूरज को करंट लगा है, वह लाइन निगोही के बिजली उप केंद्र ने गनपतपुर होते हुए चेना तक जाती है। इस लाइन के तार कई जगह पर इतने नीचे हैं कि हाथ उठाने पर तार पकड़ा जा सकता है। वह लोग कई बार शिकायत कर लाइन को ऊंचा कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मौके पर जांच की है। बिजली उप केंद्र के कर्मचारियों को सूचना देकर लाइन को ऊंची कराने की बाबत निर्देशित कर दिया गया है। पहले की गई शिकायतों की जानकारी नहीं है।

सतीश जायसवाल, एसडीओ, बिजली उप केंद्र निगोही

कोल्हू पर करंट लगने से बाल श्रमिक की मौत के मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है। मीडिया के जरिये ही इस बारे में पता लगा है। इस संबंध में पड़ताल कर कोल्हू मालिक को नोटिस दिया जाएगा। बाल श्रमिक के परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed