Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six-year-old child raped; accused arrested

Shahjahanpur News: छह वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old child raped; accused arrested
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ब्रह्मप्रकाश। स्रोत : मीडिया सेल
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। तिलहर क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बच्चा के विद्यालय से पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में ब्रह्मप्रकाश ने उसे पकड़ लिया और एक टूटे हुए बंद मकान में ले गया। आरोप है कि वहां बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। बच्चे के चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को सीएचसी, तिलहर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। शुक्रवार सुबह 9:50 बजे नेशनल हाईवे किनारे लाल पंप के पीछे से ब्रह्मप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

----------------------
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



कलान। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आंधीदेई रोड स्थित धर्मपुर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed