{"_id":"5b54ce6b4f1c1b3d748b691f","slug":"51532284523-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेगमपुरा एक्सप्रेस में सफर के दौरान शनिवार रात एक महिला यात्री की अचानक हालत बिगड़ गई। रामपुर पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह छह बजे उसका शव यहां उतारा गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बहराइच के थाना गिलौला क्षेत्र के गांव मछिहाई निवासी विक्रम कुमार जम्मू में बतौर मजदूर काम करता है। साथ में उसकी पत्नी 25 वर्षीय रीतू और साला उदयराज भी रहता है। विक्रम ने बताया कि उसकी पत्नी को टीबी हो गई थी। जम्मू में इलाज के दौरान कोई फायदा नहीं हुआ, इसलिए वह पत्नी को लेकर बेगमपुरा एक्सप्रेस से अपने गांव को लौट रहा था। साथ में साला और पांच वर्ष का बेटा राजा भी था। सभी लोग शनिवार दोपहर दो बजे ट्रेन में सवार हुए थे। रास्ते में रामपुर से निकलते ही रीतू की हालत बिगड़ गई और उसने सफर के दौरान ही दम तोड़ दिया। सुबह लगभग छह बजे ट्रेन शाहजहांपुर रोकी गई और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।