फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घटिया स्कूल बैग, यूनीफार्म और खामियों पर नाराज हुई प्रमुख सचिव

घटिया स्कूल बैग, यूनीफार्म और खामियों पर नाराज हुई प्रमुख सचिव

Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
घटिया स्कूल बैग, यूनीफार्म और खामियों पर नाराज हुई प्रमुख सचिव
घटिया स्कूल बैग, यूनिफार्म और खामियों पर नाराज हुई प्रमुख सचिव
विज्ञापन

सीएचसी में घटिया निर्माण की जांच को गठित होगी टेक्निकल कमेटी
प्रमुख सचिव के पहुंचने से पहले ही गायब करा दी दोम दर्जे की ईंटें
फोटो-21,22
खुटार (शाहजहांपुर)। जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा के निरीक्षण में शनिवार को तमाम विभागों की पोल खुल गई। स्कूल में घटिया यूनिफार्म और बैग मिले तो सीएचसी निर्माण में भी गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगती नहीं मिली। नाराज प्रमुख सचिव ने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शनिवार सुबह आठ बजे प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा गांव रसवां कलां पहुंचीं। उन्होंने स्कूल के बच्चों से पहाड़े सुने और रसोईघर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद प्रमुख सचिव के सामने बच्चों को वितरण करने के लिए यूनिफार्म लाई गई तो यूनिफार्म की सिलाई बेहद खराब मिली और यूनिफार्र्म बच्चों की नाप के भी नहीं थे। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। स्कूल बैग की भी सिलाई उधड़ी हुई थी और कई बैग कटे फटे भी थे। नाराज प्रमुख सचिव ने डीएम को मामले की जांच कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ये खराब बैग और यूनिफार्र्म वितरित नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने स्कूल में बने भोजन को भी खाकर देखा। उन्होंने लोगों से पौध लगाने की अपील की और पौधे वितरित भी किए और पौधारोपण भी किया। स्कूल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी आदि के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान 17 महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर और 10 लोगों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव इसके बाद खुटार कसबे में बन रही सीएचसी पर पहुंची। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने उन्हें बताया कि सीएचसी निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत विधायक चेतराम कर चुके हैं। इस दौरान लोगों ने बताया कि निरीक्षण की सूचना पर कार्यदायी संस्था ने दोयम दर्जे की ईंटें हटवाकर अव्वल ईंट मंगवाई है। अन्य घटिया सामग्री भी हटवा दी गई है। डीएम ने प्रमुख सचिव से सीएचसी की जांच अपने स्तर से कराने का अनुरोध किया तो प्रमुख सचिव ने कहा कि वह लखनऊ से टीम भेजकर जांच कराएंगी। इसके बाद प्रमुख सचिव ने खुटार थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एसडीएम मोइनुल इस्लाम, सीओ जितेंद्र सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बड़ी मूछें रखने पर मिला इनाम
खुटार। थाने में तैनात सिपाही उदयभान उपाध्याय ने सैल्यूट किया तो प्रमुख सचिव ने कहा कि उनकी बड़ी मूछें देखकर कहा कि आजकल लोग मूछ रखना पसंद नहीं करते और आपने इतनी बड़ी मूछें रखी हैं। प्रमुख सचिव ने सिपाही को इनाम के रूप में एक हजार रुपये दिए। सलामी देने वाले सिपाहियों को भी पुरस्कार के रूप में एक एक हजार रुपये दिए गए।
00
लंच पैकेट को लेकर हुई मारा मारी
खुटार। प्रमुख सचिव के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के होने के कारण लंच पैकेटों को लेकर खूब मारामारी हुई। दरअसल लंच पैकेट की संख्या कम थी और मौके पर ज्यादा लोग पहुंच गए, इस कारण लंच पैकेट कम पड़ जाने पर कई लोगों ने समोसे आदि खा कर काम चलाया।
00
शिकायत कर्ताओं को टरकाया
खुटार। प्रमुख सचिव से तमाम मामलों को लेकर शिकायत करने आए लोगों से अधिकारियों ने पहले ही प्रार्थनापत्र ले लिए और कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया। इस कारण लोग अपनी बात प्रमुख सचिव तक नहीं पहुंचा सके। लोगों में इसे लेकर काफी नाराजगी भी दिखी। शिकायतें होने पर कई स्थानीय अधिकारी, कर्मचारियों पर गाज गिर सकती थी।
00
झूठी शिकायत पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
खुटार। प्रमुख सचिव से गांव रसवां कलां में किसी ने शिकायत कर दी कि स्कूल बैग और यूनिफार्म खुटार की एक दुकान से लाए गए हैं। प्रमुख सचिव के निर्देश पर एसडीएम दुकान पर पहुंचे तो वहां स्कूल बैग और यूनिफार्म नहीं मिली। उधर व्यापारियों ने भी झूठी शिकायत पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

00
बंडा में भी सही नहीं मिली स्कूल बैग की गुणवत्ता
बंडा। प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने बीआरसी पहुंचकर स्कूल बैग और बच्चों को दी जाने वाली यूनिफार्म का निरीक्षण किया और दोनों के कपड़े को घटिया बताते हुए कहा कि बैग और यूनिफार्म गुणवत्तापूर्ण ही वितरित होने चाहिए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed