{"_id":"5a02f6884f1c1bf3538bbee6","slug":"51510143624-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज के प्रशिक्षु ही कल के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज के प्रशिक्षु ही कल के शिक्षक
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। रामचंद्र सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया।
कॉलेज प्रबंधक केपी सिंह यादव ने कहा कि आज के प्रशिक्षु कल के शिक्षक हैं। प्रशिक्षण के समय गुरुजनों से प्राप्त ज्ञान अपने शिष्यों में बांटकर अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने का दायित्व लेने जा रहे हैं। इसलिए सभी प्रशिक्षु मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। बरेली से आए स्काउट-गाइड मास्टर कर्म कुमार पांडेय ने बीएड प्रशिक्षुओं को पहले दिन स्काउट गाइड की जानकारी देने के साथ ही कसरत, योगा और गांठ-फांस बंधन का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुलदीप गुप्ता, बीएड विभागाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, प्रवक्ता सुदीप कुमार, प्रदीप पांडेय और सौम्या सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।