फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 buses will be run on the Delhi route, duty imposed

Shahjahanpur News: दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी 50 बसें, ड्यूटी लगाई

Sun, 22 Feb 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
50 buses will be run on the Delhi route, duty imposed
शाहजहांपुर। होली की तैयारी परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। दिल्ली रूट पर 50 बसों को चलाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई है। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर दो कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अब तक दिल्ली रूट पर 25 बसों का संचालन होता है। होली पर दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा होती है। चूंकि, ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होते हैं, साथ ही जनरल गाड़ियाें में पैर रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में यात्रियों के लिए बस ही साधन बचता है। इस रूट पर आने वाले यात्रियों को देखते हुए परिवहन निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। 28 फरवरी से दिल्ली रूट पर दोगुनी बसें कर दी जाएंगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट पर 50 बसों को चलाया जाएगा। लंबी दूरी के लिए सभी नई बसों को लगाया है। त्योहार से पहले दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। इसके चलते आनंद विहार स्टेशन पर दो बाबू की ड्यूटी लगाई है, जो व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के चालक-परिचालकों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। होली के बाद यहां से दिल्ली के लिए जाने वाली सवारियां ज्यादा होगी। ऐसे में दिल्ली रूट पर नौ मार्च तक 50 बसों को दौड़ाया जाएगा।

----
गढि़यारंगीन में बस अड्डा बनाने के लिए जमीन देखी
गढि़यारंगीन कस्बे में बस अड्डा बनाने की कवायद को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जमीन को देखा गया है। एआरएम अरुण कुमार ने एक बीघा जमीन का निरीक्षण किया है। भूमि बस अड्डा बनाने के लिए उपयुक्त मानी गई है। जमीन को लेकर गांव के प्रधान से संपर्क साधा गया है। जमीन पर अंतिम निर्णय के बाद बस अड्डा बनाने के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed