{"_id":"6249f8994ac9813c9321d217","slug":"50-acres-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-shahjahanpur-news-bly480260048","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 50 एकड़ गेहूं की फसल जली, हजारों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 50 एकड़ गेहूं की फसल जली, हजारों रुपये का नुकसान
विज्ञापन
आग बुझाते चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला
- फोटो : SHAHJAHANPUR
कुर्रिया कलां। कुर्रियां कला गांव के खेतों में रविवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में हजारों रुपये की फसल जलने से पीड़ित किसान काफी दुखी हैं।
दोपहर करीब दो बजे खेतों में अचानक की लपटें उठती देखकर पूरे गांव के लोगों में खलबली मच गई। किसान अपनी गेहूं की फसल को बचाने के लिए दौड़ पड़े। आसपास लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक खेत से दूसरे तक पहुंची आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई कर दी। वहीं, दूसरी तरफ पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।
गांव के धर्मेंद्र मोहन मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनुराग पांडेय, अखिलकांत पांडेय, अशेाक मिश्रा, देवेश मिश्रा, कल्लू मिश्रा, संतोष शक्ला आदि किसानों की फसल जल गई। किसानों ने बताया कि लावारिस जानवरों, बंदरों से अपने खेतों को किसी तरह बचाया था, लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। माना जा रहा है कि बीड़ी पीकर फेंकने के कारण खेत में आग लग गई। सूचना पर कुर्रिया कलां चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कांट के कुर्रिया कलां के गेंहू के खेत में लगी आग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन