{"_id":"62cc7835f6042e38836c9a49","slug":"5-30-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-them-to-canada-shahjahanpur-news-bly4910784121","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जिले में कबूतरबाजी का मामला सामने आया है। रामपुर जिले के दो लोगों ने गांव खिरिया बरवटपुर निवासी अमरजीत सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर ठगी कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुवायां थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र जसमेल सिंह के साथ मई 2018 में सुनासिरनाथ गुरुद्वारा गए थे। वहां उनके पुत्र की मुलाकात रामपुर जिले के थाना बिलासपुर के फुलसुंगी निवासी कमलजीत सिंह से हुई। उनके पुत्र ने कमलजीत सिंह को बताया कि वह इंटर पास कर चुका है और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा है। इस पर कमलजीत ने उनके पुत्र से कहा कि वह और उनका साला रामपुर के थाना पटवाई के गांव नवाबगंज निवासी सुखदेव सिंह लोगों को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का काम करते हैं। वहां जाकर पढ़ाई के साथ काम कर रुपये भी कमाए जा सकते हैं। दो से तीन साल बाद कनाडा की नागरिकता भी दिला दी जाएगी।
पुत्र को कनाडा भेजने के लिए आरोपियों से उनकी 12 लाख में बात तय हुई। 50 हजार रुपये उन्होंने मौके पर ही दे दिए। चार-पांच दिन बाद मिलजीत और सुखदेव घर आए और उनके पुत्र के कागजात और दो लाख रुपये ले गए। बाद में उन्होंने 25 सितंबर 2018 को 1.30 लाख और बाद में कई बार में कुल मिलाकर 5.30 लाख आरोपियों को दे दिए। रुपये देने के बाद भी उनके पुत्र को कनाडा नहीं भेजा गया। बाद में आरोपियों ने पुत्र को कनाडा भिजवाने से इन्कार कर दिया और रुपये भी वापस करने से मना कर दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।