फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   4,873 voters decreased in ten months

Shahjahanpur News: दस महीने में घट गए 4,873 मतदाता

Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
4,873 voters decreased in ten months
शाहजहांपुर। प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चलाए गए अभियान में जिले में 4, 873 मतदाता कम हो गए हैं। पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या जहां 2223097 थी वहीं 22 अक्तूबर तक की स्थिति में कुल मतदाता 2218224 थे। अब प्रशासन नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने पांच जनवरी 2023 को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इसमें मतदाताओं की कुल संख्या 2223097 थी। पुरुषों की संख्या 1206555 और 1016359 महिलाएं थीं। अन्य जेंडर में 183 थे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान चलाया। इसमें मृत और क्षेत्र के बाहर चले गए लोगों के नाम हटाए गए। इसके बाद जो नया आंकड़ा आया उसमें 4,873 मतदाता कम हो गए। अब जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 2218224 वोटर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 1204551 पुरुष और 1013494 महिला मतदाताएं हैं। थर्ड जेंडर के 179 मतदाता बचे हैं। कटरा विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान 851 मतदाता घटे हैं। वहीं जलालाबाद में 507 मतदाता कम हुए हैं। तिलहर में 956 मतदाता घटे तो पुवायां में 1319 मतदाताओं की संख्या कम हुई है।
शाहजहांपुर नगर सीट पर 1085 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 155 मतदाता कम हुए हैं। सबसे ज्यादा मतदाता पुवायां में कम हुए हैं। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 27 अक्तूबर से नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कॉलेजों में 18 साल से ऊपर के युवाओं को जागरूक कर मतदाता बनाया जाएगा।

-
मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संसदीय और विधानसभा क्षेत्र में स्थापित मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित की है। इसके तहत कटरा में मतदान केंद्रों की संख्या 315 और मतदेय स्थलों की संख्या 393 है। जलालाबाद में मतदान केंद्रों की संख्या 308 और मतदेय स्थलों की संख्या 420 है। तिलहर में 299 मतदान केंद्र और 396 मतदेय स्थल हैं। पुवायां में 346 मतदान केंद्र और 439 मतदेय स्थल हैं। शाहजहांपुर नगर सीट पर मतदान केंद्रों की संख्या 163 और 395 मतदेय स्थल हैं। ददरौल में 361 मतदान केंद्र और 438 मतदेय स्थल हैं। कुल 1792 मतदान केंद्र और 2481 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed