{"_id":"6ab806a2a7af5e33dd04354b","slug":"45000-demanded-after-hacking-the-whatsapp-account-of-the-sadar-forest-range-officer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-185805-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वन क्षेत्राधिकारी सदर का व्हाट्सएप हैक करने के बाद मांगे 45 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वन क्षेत्राधिकारी सदर का व्हाट्सएप हैक करने के बाद मांगे 45 हजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साइबर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद का व्हाट्सएप हैक कर 45 हजार रुपये की मांगे किए जाने का मामला सामने आया है। परिचितों के फोन आने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। तब उन्होंने व्हाट्सएप डिलीट कर दोबारा इंस्टाल किया और स्टेटस लगाकर रुपया न भेजने की अपील की। उनकी सूझबूझ ने उन्हें बचा लिया है।
वन विभाग की सदर रेंज में तैनात क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद का व्हाट्सएप शनिवार को सुबह 11 बजे हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनकी कांटेक्ट लिस्ट में जुड़े कुछ नंबरों पर मेसेज भेजकर 45 हजार रुपये की मांग की। मेसेज में कहा गया है कि उनका यूपीआई खराब हो गया है। रुपये की तत्काल आवश्यकता है।
मेसेज में किसी रौनक नाम के व्यक्ति का नंबर लिखकर उस पर रुपये भेजने के लिए कहा गया। दो घंटों में रुपया लौटाने की बात भी लिखी गई। मेसेज भेजने के बाद से ही रेंजर के पास तमाम फोन आना शुरू हो गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि वह मामले की शिकायत साइबर सेल में करेंगे। साइबर सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
--
डिजिटल अरेस्ट मामले की जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर की बिसवां चीनी मिल के सेवानिवृत्त जीएम और वर्तमान में सदर बाजार क्षेत्र में रह रहे सुरेंद्र कुमार सक्सेना को डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख रुपये ठगने के मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने दस लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि होल्ड करा दी थी। शेष धनराशि जिन खातों में भेजी गई, पुलिस उनकी जांच कर रही है।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि ठग तक पहुंचने के लिए साइबर पुलिस ने नंबरों की सीडीआर भी निकलवाई है। साथ ही और रुपया होल्ड कराने के लिए खातों की जांच कराई जा रही है। ठगी की धनराशि तीन राज्यों में पहुंची है। टीम खातों की जांच कर रही है। संवाद
-- -- -- -
2026 में डिजीटल अरेस्ट का पहला मामला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जागरूकता कार्यक्रमों के चलते साइबर अपराध में गिरावट आई है। 2024 में साइबर थाने में 27 मामले दर्ज किए गए। डिजिटल अरेस्ट का कोई मामला नहीं था। 2025 में भी 27 मामले दर्ज किए गए। इनमें तीन डिजिटल अरेस्ट के थे। वर्ष 2026 में अब तक 13 मामले दर्ज किए गए। इस साल डिजिटल अरेस्ट का यह पहला मामला दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- --
नेत्र परीक्षण अधिकारी के मामले में जांच में जुटी पुलिस
सिंधौली सीएचसी में संविदा पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी सुदीप शुक्ला से पाकिस्तान के नंबर से मेसेज भेजकर एक हजार रुपये की मांग की गई थी। साथ ही उनकी पत्नी के मोबाइल पर भी मेसेज भेजकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस मामले में सर्विलांस टीम ने जांच शुरू कर दी है। फोन नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है।