फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   418 passengers caught during blockade checking, revenue of 1.78 lakh recovered

Shahjahanpur News: किलाबंदी चेकिंग में 418 यात्री पकड़े, 1.78 लाख का राजस्व वसूला

Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
418 passengers caught during blockade checking, revenue of 1.78 lakh recovered
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीआईटी नरेंद्र त्यागी। संवाद
शाहजहांपुर। बिना टिकट लिए सफर करने वालों के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। 418 रेल यात्रियों से एक लाख 78 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया। अभियान में पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टाल संचालकों पर गंदगी करने पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को चेकिंग स्टाफ ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चेकिंग अभियान शुरू किया। मुख्य गेट के अतिरिक्त अन्य रास्तों पर टीटीई ने टिकट चेक किए। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएमआई भावेश शर्मा, कृष्णकांत और नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में 123 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। अनधिकृत रूप से सफर करने वाले यात्रियों को सीआईटी कक्ष में लाए और बाहर से आरपीएफ सिपाही ने लॉक लगा दिया। उनसे 58 हजार 10 रुपये वसूले गए हैं। इसमें पांच पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। इसी तरह अनियमित यात्रियों से एक लाख 17 हजार 685 रुपये वसूले गए हैं। स्टेशन पर धूम्रपान करने पर दो सौ रुपये, गंदगी फैलाने पर 16 यात्रियों से 31 सौ रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने शुक्रवार को स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा। सफाई में गड़बड़ी मिलने पर सफाई ठेकेदार पर सात हजार 34 रुपये का जुर्माना लगाया। स्टालों के निरीक्षण में कमियां मिली हैं। कूड़ेदान नहीं रखने समेत कई गड़बड़ी मिलने पर 12 सौ रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed