{"_id":"69fa2e910ee785489500ba86","slug":"4178-voter-turnout-uproar-over-allegations-of-bogus-voting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172523-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में 41.78 फीसदी मतदान, फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में 41.78 फीसदी मतदान, फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर हंगामा
Wed, 06 May 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल से होती तिलहर सीओ ज्योति यादव से नोकझोंक।
- फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
मीरानपुर कटरा/तिलहर। नगर पंचायत में अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए मंगलवार को 12 मतदान केंद्रों के 33 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। इस दौरान 41.78 प्रतिशत मतदान हुआ। बाद में सभी मतपेटिकाएं सील कर तिलहर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दी गईं। इस दौरान विपक्षी प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतगणना होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित हो जाने की उम्मीद है।
एसडीएम जीत सिंह राय ने सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान होने का दावा करते हुए बताया कि नगर पंचायत के कुल 31 हजार 465 मतदाताओं में 7379 पुरुषों और 5768 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ ज्योति यादव आदि अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
मतदान के दौरान कांग्रेस समर्थित पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां, पार्टी के नगर अध्यक्ष अच्छन खां और फारवर्ड ब्लॉक समर्थित प्रत्याशी पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खां को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। हालांकि, मतदान के बाद सभी को पुलिस हिरासत से मुक्त कर दिया। सपा प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर हंगामा करते हुए फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी सीओ ज्योति यादव व अन्य पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता और सपा प्रत्याशी के बीच भी नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं ने मतदान के दौरान मतदाताओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
थाने से छूटकर पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
थाने से छूटे पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां और दानिश जीशान खां ने मतदान में पुलिस प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उनके मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। संवाद
एआई आधारित फेस मैचिंग प्रक्रिया से परेशान हुए मतदाता
कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहली बार एआइ एप से फेस मैचिंग प्रक्रिया लागू किए जाने से उन मतदाताओं को काफी परेशानी हुई, जिनकी वोटर आईडी और आधार कार्ड में दर्शाए गए फोटो पुराने हो चुके हैं। अधिकांश मतदाताओं की आईडी अपडेट नहीं होने से उनका चेहरा प्रमाणीकरण में पीठासीन अधिकारियों का सहयोग कर रहे पुलिस कर्मचारी भी खासे परेशान हुए।
पूर्व चेयरमैन को हिरासत में लेने पर कांग्रेस ने दिया धरना
कटरा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां और कटरा नगराध्यक्ष अच्छन खां समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस के हिरासत में लेने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने पदाधिकारियाें के साथ डीएम से मुलाकात की। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहने पर कांग्रेसी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। रजनीश गुप्ता ने कहा कि कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है। सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन कठपुतली बनकर काम कर रहा है।
पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भी विचार रखे। इस बीच एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने पहुंचकर वार्ता की। उसने काफी देर तक बहस हुई, लेकिन कांग्रेसजन धरना समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। शाम को हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को छोड़ने पर धरना स्थगित कर दिया गया। धरने में अशफाक उल्ला खां, कुमुद गंगवार, पवन सिंह, अर्चना कटारिया, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, रानी पांडेय, कृष्ण विनोद मिश्रा आदि शामिल रहे।

पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार