फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसएसआई में अपग्रेट होगा रेलवे आरआरआई सिस्टम

एसएसआई में अपग्रेट होगा रेलवे आरआरआई सिस्टम

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
एसएसआई में अपग्रेट होगा रेलवे आरआरआई सिस्टम
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल सुरक्षा, संरक्षा को पुराने रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) को सॉलिड स्टेट इंटरलॉकिंग सिस्टम (एसएसआई) में अपग्रेड करने जा रहा है। कई स्थानों पर सिस्टम अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। एसएसआई सिस्टम पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा। इससे ट्रेनों के डिरेल होने का खतरा खत्म हो जाएगा। कंप्यूटर पर क्लिक मात्र से एक साथ कई ट्रेनों के लिए रूट तैयार हो जाएगा। किसी भी ट्रेन का क्लिक से रूट बदला भी जा सकता है। नए आधुनिक सिस्टम में मानवीय चूक की संभावना न के बराबर होगी। इससे रेल मंडल में ट्रेनों की औसत रफ्तार में इजाफा होगा। रेलवे के मौजूदा आरआरआई सिस्टम में स्टेशन मास्टर कुछ रूट ही निर्धारित कर सकता है। मुरादाबाद रेल मंडल में आरआरआई सिस्टम तीन दशक से भी ज्यादा पुराना हो चुका है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल ने अपने पुराने आरआरआई सिस्टम को एसएसआई में बदलने का काम शुरू कर दिया है। मुरादाबाद-लखनऊ के बीच करीब 340 किमी रेल रूट पर मुरादाबाद-बरेली के बीच कई स्टेशन पर काम लगभग पूरा हो गया है। एसएसआइ सिस्टम में सिग्नल से लेकर रेलवे के ट्रैक प्वाइंटर तक कंप्यूटराइज्ड किए जाएंगे। इससे ट्रेनों का परिचालन भी आसान होगा। नई तकनीक में स्टेशन मास्टर कुछ ही सेकंड में ट्रेनों के आने-जाने के अलग-अलग रूट तय कर सकेंगे। नए सिस्टम में समय बचत के साथ हादसों पर अंकुश भी लगेंगा। एसएसआई सिस्टम पूरी तरह से चिप और कंप्यूटर से ऑपरेट होगा। गौर करने वाली बात यह है कि एसएसआई सिस्टम में एक ट्रेन के क्रास के समय दूसरी ट्रेन का क्रास मूवमेंट नहीं होगा।
विज्ञापन


एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा रेल ट्रैक और सिग्नल
नए एसएसआई सिस्टम में स्टेशन मास्टर पॉवर केबिन में एक बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। कंप्यूटर में रेल ट्रैक, प्वाइंट और सिग्नल इंस्टॉल होगा। यह सब कुछ डिस्प्लेट पर साफ दिखेगा। एसएसआई सिस्टम पूरी तरह से अपडेट है। डिस्पले पर चेंज होने वाले प्वाइंट, सिग्नल और ट्रैक भी दिखेंगे। यह सिस्टम एक ट्रेन के रास्ते को इस तरीके से बनाएगा जिसमें ट्रेन कई पटरियों को पार करते हुए आसानी से अपने रूट पर जा सकेगी। किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन क्लियर में लेट नहीं होंगी रेलगाड़ियां
पुराने आरआरआई सिस्टम में लाइन क्लियर मिलने में कई बार देरी हो जाती है। ऐसे में आने वाली ट्रेनों के लिए लाइन क्लियर के इंतजार में खड़ा रहना होता है। नए एसएसआई सिस्टम में यह समस्या भी खत्म हो जाएगी। शाहजहांपुर स्टेशन से रोज 180 से ज्यादा रेलगाड़ियां गुजरती हैं। कई बार ट्रेनों को रूट न मिलने से खड़ा रहना होता है। नए सिस्टम में यह समस्या खत्म हो जाएगी।

-
मुरादाबाद रेल मंडल ने पुराने आरआरआई सिस्टम को एसएसआई सिस्टम में अपग्रेड करने का काम चालू कर दिया गया है। काफी स्थानों पर काम चल रहा है। मुरादाबाद-बरेली के बीच कटघर समेत कई जगह अपग्रेड सिस्टम का काम पूरा हो गया है। मुरादाबाद से लखनऊ के बीच 340 किमी रेल रूट पर कंप्यूटराइज्ड एसएसआई सिस्टम का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
अश्वनी कुमार, एडीआरएम- मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed