{"_id":"5c6afba7bdec22738813be9b","slug":"41550515111-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम और वीवी पैड मशीनों के संचालन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम और वीवी पैड मशीनों के संचालन का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को गांधी भवन प्रेक्षागृह में सोमवार को ईवीएम और वीवी पैड मशीन मशीनों को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अमृत त्रिपाठी की देखरेख में प्रशिक्षण तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रत्येक सत्र में जिले के दो-दो विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट और मास्टर ट्रेनर बुलाए गए। डीएम त्रिपाठी ने प्रशिक्षण में शामिल कार्मिकों को निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों मशीनों के बारे में आरं भक जानकारी भली प्रकार कर लें, जिससे कि उनके प्रयोग के समय कोई कठिनाई नहीं हो।
उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन कार्य की मशीनों की कार्य प्रणाली से परिचित होंगे तो उन्हें अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनकी जानकारी देने में कोई असुविधा नहीं होगी। डीएम ने कहा कि मास्टर ट्रेनर अपने क्षेत्र के अन्य निर्वाचन कार्मिकों को दोनों मशीनों के संचालन का भली प्रकार प्रशिक्षण दें। इस मौके पर प्रभारी ईवीएम अधिकारी राम किशोर ने ईवीएम और वीवी पैट मशीन के हर पहलू की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पूरे गए प्रश्नों का उत्तर दिया। अंत में प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेनिंग लेने संबंधी प्रमाण पत्र जमा किए।