{"_id":"5c6a9e51bdec2209fa31ea70","slug":"41550491217-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों के लोग आवारा पशुओं से परेशान, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों के लोग आवारा पशुओं से परेशान, दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। तीन गांवों के तमाम लोग सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर पशुओं को गोशाला भिजवाए जाने की मांग की।
गांव नवाबपुर गंगा, भटिउरिया, चकऊदन आदि के नरेश कुमार, नीरज, राजेश, रामनिवास, हरीराम, हसनैन खां सहित तमाम लोग सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। गांव के लोगों ने एसडीएम के न मिलने पर तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी को समस्या बताते हुए कहा कि उनके गांव और आसपास के लगभग 10 गांवों के लोग आवारा पशुओं से परेशान हैं। तमाम बार मांग किए जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराया जा रहा है।
इसके बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर मांग की गई कि क्षेत्र में घूम रहे तमाम पशुओं को गोशालाओं में भिजवाए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। कार्रवाई न होने पर गांव के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर अरुण कुमार, ब्रजेश राठौर, हरद्वारीलाल, राजीव, विशाल गुप्ता सहित तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।