फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लुकटहा की महिलाओं ने दी पुलिस को तहरीर

लुकटहा की महिलाओं ने दी पुलिस को तहरीर

Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
लुकटहा की महिलाओं ने दी पुलिस को तहरीर
लुकटहा की महिलाओं ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

खुटार (शाहजहांपुर)। गांव लुकटहा में वन्य जीव के शिकार के मामले में नया मोड़ आ गया है। गांव के लोगों पर गुलदार के शिकार का आरोप लगाने वाला रोशनलाल अभी तक घर से गायब है, वहीं रविवार को कुछ महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि गांव लुकटहा के रोशनलाल ने 18 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके गांव के सात लोगों ने मिलकर 15 दिन पहले एक गुलदार को मार डाला है। उसने एक वन्यजीव का कटा पंजा दिखाते हुए उस पंजे को गुलदार का पंजा होने का दावा किया था। बाद में रोशनलाल ने आरोप लगाया कि शिकारियों के परिवार की महिलाओं ने उसे पीटने के बाद पंजा छीन कर गायब कर दिया था। मामले का खुलासा होने से वन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। इसके बाद से ही तमाम अधिकारी रोजाना गांव पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक और डीएफओ भी गांव पहुंच दो दिन तक गांव में रह छानबीन की।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा की ओर से शिकार के मामले में गांव के आठ लोगों को नामजद कराया गया था। एक नामजद को जेल भेजा जा चुका है। आरोप लगाने वाला रोशनलाल और सात नामजद अभी गायब हैं। वनकर्मी उनकी तलाश में छापेमारी कर रहे हैं। आरोपी अभी तक घरों को नहीं लौटे हैं। रविवार को कुछ महिलाएं थाने पहुंचंी और आरोप लगाया कि वनकर्मी तलाशी के नाम पर उन लोगों को परेशान कर रहे हैं और मारपीट करते हैं। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि कुछ दबिशों में पुलिस भी साथ रही है, लेकिन महिलाएं दूसरा घटनाक्रम दर्शा रही हैं। मामले की जांच की जा रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी खुद को बचाने के लिए इस तरह के विफल प्रयास कर रहे हैं। दबिश के वक्त अधिकारी और थाने की फोर्स साथ में मौजूद रही हैं। सारे आरोप निराधार हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।
रणवीर मिश्रा, रेंजर खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed