{"_id":"5b69e8974f1c1b913e8b5c15","slug":"41533667479-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री होम्योपैथिक की, इलाज एलोपैथिक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री होम्योपैथिक की, इलाज एलोपैथिक से
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री होम्योपैथिक की, एलोपैथिक से इलाज
भाकियू नेता की शिकायत पर छापामारी में खुली पोल
क्लीनिक पर मौजूद दवा जब्त, कार्रवाई का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
कांट। डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ मंगलवार को एक प्राइवेट क्लीनिक पर छापामारी की। यहां से टीम को एलोपैथिक दवाएं मिलीं हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि डिग्री होम्योपैथिक की थी और इलाज एलोपैथिक के जरिये किया जा रहा था। डिप्टी सीएमओ ने साक्ष्य पेश करने को दो दिन का समय देते हुए नोटिस दिया है।
भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने डीएम और सीएमओ शिकायती पत्र देकर बताया था कि कांट में रावतपुर मोड़ के पास डॉ. हबीब अहमद रहमानी को सफिया के नाम से क्लीनिक हैं, जहां सुशील कुमार नाम से एक डॉक्टर बैठते हैं। आरोप लगाया कि उनके पास डिग्री नहीं है और बिना डिग्री के इलाज कर तमाम लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी शिकायत पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ नरेशपाल अपनी टीम के साथ क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्हें एलोपैथिक दवाएं मिलीं। जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया और क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर से डिग्री दिखाने को कहा लेकिन वह एलोपैथिक इलाज की डिग्री नहीं दिखा पाए। उनके पास होम्योपैथिक की डिग्री मिली। इस पर डिप्टी सीएमओ ने उन्हें दो दिन का समय देते हुए नोटिस दिया कि वह एलोपैथिक से इलाज की डिग्री दिखाएं, यदि डिग्री नहीं दिखा पाए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।