{"_id":"5b4106bb4f1c1bc4248b5052","slug":"41530988219-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर किशोर की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबकर किशोर की मौत
तालाब से भैंस निकालने के दौरान हुआ हादसा
जलालाबाद। शनिवार सुबह जानवर चराने गए किशोर की गांव के निकट स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर नगला निवासी रामप्रकाश का 13 वर्षीय पुत्र देवेश शनिवार सुबह दस बजे जानवर चराने के लिए घर से निकला था। उसके साथ गांव का ही एक और किशोर मोनू भी था। दोनों गांव से एक किलोमीटर दूर तालाब के पास जानवर चरा रहे थे। बताते है कि एक भैंस के तालाब में घुस जाने के बाद देवेश उसे बाहर निकालने के लिए तालाब में उतर गया। तालाब अधिक गहरा होने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख मोनू ने आवाज दी लेकिन आसपास कोई नहीं था। इस बीच देवेश पानी में डूब गया। इस पर मोनू वह चीखता हुआ घर की ओर भागा और घटना की जानकारी उसके घरवालों को दी। परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे तालाब से निकालकर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।