{"_id":"59d620e54f1c1b72548b5cab","slug":"41507205349-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बालिका की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बालिका की मौत, घर में मचा कोहराम
Updated Thu, 05 Oct 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर/ खुटार (शाहजहांपुर)। तीन वर्षीय बालिका की मौत हो जाने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसका कई दिन से इलाज चल रहा था।
गांव चांदपुर निवासी संतराम की तीन वर्ष की पुत्री माही को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोगों ने उसका पहले मैलानी में इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं होने पर उसे शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही माही का शव घर लाया गया। संतराम ने बताया कि माही को बुखार था, लेकिन डॉक्टरों ने बुखार किस तरह का है इसकी जानकारी उसे नहीं दी। संतराम के अनुसार गांव में और भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ब्यूरो