{"_id":"64e1177ff5648e444b065b37","slug":"412-lakh-children-will-drink-vitamin-a-supplements-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3191-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 4.12 लाख बच्चे पीयेंगे विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 4.12 लाख बच्चे पीयेंगे विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बाल पोषण माह की शुरुआत करते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.पीपी श्रीवास्तव। स्त्रोत
शाहजहांपुर। नौ माह से पांच वर्ष तक के लक्षित बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर बाल पोषण माह की शुरुआत हुई।
मोहल्ला अजीजगंज के रामलीला मैदान में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। बाल पोषण माह के तहत जिले के करीब 4.12 लाख बच्चों को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा के माध्यम से विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य धात्री महिलाओं को छह माह तक बच्चों को केवल स्तनपान कराने की सलाह देना है। छह माह के बाद बच्चों को स्तनपान के साथ पूरक आहार देने की शुरुआत व पूरक आहार के साथ दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखने की सलाह देना है।
उन्होंने बताया कि शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत एक से दो वर्ष तक के 90615 और दो से पांच वर्ष तक के 2,57746 बच्चों को दवा का सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. कुमार गुंजन, हुदा जेहरा, वीरेंद्र शर्मा, इमरान खान, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।