फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 per cent of the review officer's exam

40 फीसदी ने दी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

Sun, 26 Apr 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 26 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
40 per cent of the review officer's exam
लोक सेवा आयोग के अंतर्गत समीक्षा एवं सह समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा-2014 नगर के 18 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। अनुमान के मुताबिक परीक्षा में करीब 60 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे यानी 40 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, एसपी कॉलेज, एबी रिच कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, श्री दैवी संपद कॉलेज, एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, जीएफ कॉलेज, गुरु नानक पाठशाला, हर कुमार पाठक कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती कॉलेज, जनता कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज, सेंट एचएन कॉलेज और एनटीआई को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए कुल 8200 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के सामने ही प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले गए। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी बराबर केंद्रों पर नजर रखी। परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।           
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed