फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 more women appointed to the conductor position in the roadways department.

Shahjahanpur News: रोडवेज में परिचालक पद पर 40 और महिलाओं की नियुक्ति

Fri, 19 Dec 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
40 more women appointed to the conductor position in the roadways department.
शाहजहांपुर। महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए परिवहन निगम में 40 और महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई है। हरदोई परिक्षेत्र कार्यालय से पत्र आने के बाद परिचालकों को ज्वाइन कराने का सिलसिला शुरू हो गया है। डिपो में अब महिला परिचालकों की संख्या 109 हो गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के बेड़े से 251 बसों का संचालन होता है। इसमें करीब 79 अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। बसों के लिए 324 चालक व 470 परिचालक तैनात हैं। कुछ महीने पहले 69 महिला परिचालकों को नियुक्त किया गया था। इन्हें दिन में ड्यूटी कराने के साथ ही लोकल मार्ग की बसों पर भेजा जाता है।
विज्ञापन

परिचालकों में कुछ महिलाएं 50 प्रतिशत से ज्यादा लोड फैक्टर दे रही हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करते हुए 40 और महिला परिचालक की नियुक्ति की गई है। हरदोई परिक्षेत्र कार्यालय में रोजगार मेले में नौकरी पाने के बाद प्रशिक्षण पूरा हाेने के बाद जिलों में आवंटन किया गया है। महिला परिचालकाें ने यहां आकर ज्वाइन करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छह महिला परिचालक लंबे समय से अवकाश पर
69 महिला परिचालकों में छह लंबे समय से अवकाश पर चल रहीं हैं। उन्हें नौकरी पर बुलाने के लिए पत्राचार किया गया है। एक महिला परिचालक इस्तीफा देने के लिए तैयार है। हालांकि, उसे रोक दिया गया है।
--
40 महिला परिचालक डिपो में भेजी गई हैं। पत्र आने के बाद ज्वाइन करने की अनुमति दे दी गई है। इससे महिला परिचालकों की कमी खत्म होगी।
- अरुण कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed