फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 Enumerators Honored for Outstanding Contribution to Census Work

Shahjahanpur News: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 40 प्रगणक सम्मानित

Tue, 26 May 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
40 Enumerators Honored for Outstanding Contribution to Census Work
कलक्ट्रेट में प्रगणकों को सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में जनगणना-2027 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 प्रगणकों को सम्मानित किया। इन प्रगणकों ने मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान में शत-प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण किया था।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शाहजहांपुर ने स्वगणना अभियान में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रथम चरण मकान गणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को डीएम ने स्मृति चिह्न दिए। अनुराग यादव ने 100 से अधिक भवनों का एचएलबी कार्य पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उमेश कुमार दूसरे और राकेश बहनवाल तीसरे स्थान पर रहे। जिला जनगणना अधिकारी अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------------
जनगणना ड्यूटी से गैरहाजिर नौ कर्मियों पर कार्रवाई की संस्तुति



तिलहर। जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए पांच शिक्षामित्र, एक अनुदेशक और चार सहायक अध्यापकों समेत कुल नौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट जिला जनगणना अधिकारी को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed