{"_id":"5963d1a34f1c1bc2478b47e6","slug":"333-pregnant-women-s-ultrasound-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त हुआ 333 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त हुआ 333 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सरकारी अस्पताल तिलहर ब्लॉक की 333 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड प्राइवेट सेंटरों पर कराकर गर्भवती महिलाओं को लाभ दिया गया। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की अन्य जांचें भी कराई गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने नगर के तीन प्राइवेट चिकित्सकों से हुए अनुबंध के तहत अल्ट्रासाउंड कराए। दूर दराज से आई तमाम महिलाएं भीड़ होने के कारण सोमवार को अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाईं।
अस्पताल में आज सुबह से ही गर्भवती महिलाओं की भीड़ लग गई। आठ बजे डॉ. करुणा अग्रवाल, डॉ. किरण ने सहयोगी स्टॉफ की देखरेख में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र ने बताया की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रदेश में 50 सेंटर स्वीकृत हुए हैं। जिसमें तिलहर सीएचसी भी है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड और संबंधित जांचें निशुल्क की जा रहीं है। सोमवार को तिलहर ब्लॉक की गर्भवती महिलाओं को बुलाया गया। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर के चिकित्सक डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल और डॉक्टर विजेंद्र गुप्ता से अनुबंध करके उनकी मशीनों से अल्ट्रासाउंड कराना तय किया। जिसके तहत सोमवार को शाम चार बजे तक 333 गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण किए गए । भीड़ के चलते कुछ महिलाएं सोमवार को अल्ट्रासाउंड से वंचित रह गईं।