फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   333 ineligible people were taking pension...now recovery will be done

Shahjahanpur News: 333 अपात्र ले रहे थे पेंशन...अब होगी रिकवरी

Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
333 ineligible people were taking pension...now recovery will be done
शाहजहांपुर। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग से जारी होने वाली पेंशन में घाेटाले का खुलासा हुआ है। इसमें 172 मृतकों और 161 अपात्रों को पेंशन का वितरण किया जा रहा था। विभाग की ओर से 333 लोगों की पेंशन रोक दी गई है। इनसे रिकवरी की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों पर भी कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में वर्तमान में 22833 पेंशनधारक हैं। विभाग की ओर से खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से सर्वे कराया गया। इसमें खुलासा हुआ कि 172 मृतकों और 161 अपात्रों को विभाग की ओर से पेंशन जारी की गई। खंड विकास अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद सभी के खातों को होल्ड कर दिया गया है। अब मृतकों के संबंधियों और अपात्र लोगों द्वारा ली गई पेंशन की विभाग की ओर से रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

--------
एक हजार से अधिक विधवा फर्जी रूप से ले रहीं पेंशन
जिला प्रोबेशन विभाग की जांच के बाद खुलासा हुआ है कि एक हजार से अधिक अपात्र महिलाएं विधवा पेंशन ले रहीं थीं। इनमें से कई महिलाओं ने दोबारा शादी कर ली है। कई महिला संपन्न हैं। इसके बाद भी पेंशन ले रहीं थी। इनके खाते सीज कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से रिकवरी के नोटिस जारी किए गए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है कि अपात्र विधवाएं पेंशन का लाभ कैसे ले रहीं थीं? इसमें विभागीय कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पेंशन में थम नहीं रहा फर्जीवाड़ा
जिला समाज कल्याण विभाग में वर्ष 2023 मार्च में पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने संगठित गिरोह बनाकर 2390 बुजुर्गों की धनराशि डोंगल से खाता बदलकर हड़प ली थी। जांच में दो करोड़ 52 लाख 39 हजार के अनियमित भुगतान का दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें राजेश कुमार समेत नौ लोग शामिल थे। तब भी माना जा रहा था कि पेंशन की अन्य योजनाओं में भी घोटाले की आशंका है। तब जांच कराने की बात कही गई थी लेकिन बाद में कोई जांच नहीं कराई गई।

-------------

खंड विकास अधिकारियों की जांच में 172 मृतकों के नाम पर और 161 लोगों को फर्जी तरीके से पेंशन जारी होने की बात सामने आई है। सभी के खातों को सीज कर दिया गया है। संबंधित लोगों से पेंशन की रिकवरी कराई जाएगी।
- संजय कुमार यादव, प्रभारी जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी
----------------------
जांच में सामने आया है कि एक हजार से अधिक विधवाएं फर्जी रूप से विधवा पेंशन ले रहीं थीं। इनके खातों को सीज करके रिकवरी कराई जाएगी।
- गौरव मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed