{"_id":"61dc86911a013060453ad102","slug":"33-new-cases-of-corona-infection-found-shahjahanpur-news-bly4721435120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के 33 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के 33 नए मरीज मिले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत तीन कर्मचारी हैं। अब जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 124 हो गई है। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
तीनों लहरों में अब तक 20, 496 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। जलालाबाद नगर में एक युवती समेत चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्साधीक्षक ओमेंद्र राठौर ने बताया कि यूसुफजई मोहल्ला निवासी दो युवकों का पता नहीं चल सका है। उनका पता लगाया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि सभी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें। दो गज की दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करें। घबराने की बजाये सावधानी बरतने की जरूरत है। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारी-अधिकारियों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है। सभी कार्यालयों में कोविड हेल्पडेस्क भी बनाई जाए। संवाद