फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   33 kv line fault

33 केवी लाइन फाल्ट से  घंटों बंद रहे सब स्टेशन

Sat, 03 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
33 kv line fault
33 केवी लाइन फाल्ट से  घंटों बंद रहे सब स्टेशन 
पॉवर कारपोरेशन के 220 केवी पैना ट्रांसमिशन स्टेशन से निकली गोविंदगंज की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार सुबह ओवरलोडिंग से हुए फाल्ट के कारण शहर के गोविंदगंज, हथौड़ा और बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन घंटों बंद रहे। देर रात विभाग की पेट्रोलिंग टीम को पैना के पास गन्ने के एक खेत में 33 केवी लाइन का जंपर टूटा मिला। सुबह से आधी रात के बाद तक इस खराबी के चलते आधे शहर के हजारों घरों की बत्ती गुल रही। 
विज्ञापन

पैना से गोविंदगंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर को बिजली देने वाली 33 केवी लाइन हथौड़ा और बहादुरगंज सब स्टेशनों को बिजली फीड करती है। बहुधा यह लाइन कैंट एरिया के एमईएस कैंपस में खड़े जंगल की डालियों से टकराकर ब्रेक डाउन का शिकार बनती है। इसलिए बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे लाइन बंद होने पर विभागीय कर्मचारियों ने एमईएस से पेट्रोलिंग शुरू की। 
विज्ञापन

पोल टू पोल तक लाइन चेक करते हुए पेट्रोलिंग टीम पैना तक पहुंच गई, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। दोपहर मेें दूसरी लाइनों से तीनों सब स्टेशनों को फीडर वार दो-दो घंटे की बिजली सप्लाई दी गई। शाम को दोबारा पेट्रोलिंग करने पर भी लाइन की खराबी पकड़ में नहीं आने पर फाल्ट चेक करने की कमान प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने स्वयं संभाली। उन्होंने सारे पोल चेक कराने के बाद पैना के पास गन्ने के खेत में लगे पोल की जांच कराई। खेत में पानी भरा होने से पोल के पास कर्मचारियों ने जाने से संकोच किया। बाद में जेई के निर्देश पर लाइन स्टाफ टखनों तक पानी में घुसकर पोल के पास पहुंचा तो उस पर लगा जंपर उड़ा पाया गया। जेई मिश्रा के अनुसार जंपर जलने से हो रही टू फेसिंग की समस्या दूर करने में करीब पांच घंटे लग गए। रात करीब 1.20 बजे के बाद लाइन चालू करके प्रभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अघोषित कटौती पर बरसे भाजपाई 
शाहजहांपुर। दिन और रात की चार घंटे की नियमित बिजली कटौती होने के बावजूद मनमाने तरीके से बिजली काटे जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता कार्यालय जाकर विभागीय अफसरों पर जमकर बरसे। उन्होंने नारेबाजी करके अघोषित कटौती का कड़ा विरोध किया। बाद में एसई आरके अग्रवाल को ज्ञापन देकर बिजली की मनमानी कटौती पर रोक लगाने के साथ बिजली नेटवर्क में सुधार कराने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए भाजपा कैंट मंडल के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि नगर क्षेत्र में बिजली कटौती अर्से से बड़ी समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से शहर के लोग परेशान हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देकर अघोषित कटौती पर रोक लगाने के साथ शहर के बिजली नेटवर्क मेें सुधार की मांग की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा। 

ज्ञापन में रात के समय होने वाली अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कराने, जिला अस्पताल को बिजली कटौती से पूरी तरह मुक्त रखे जाने, जर्जर बिजली खंभों के स्थान पर नए पोल लगाए जाने, रोड पर लटकते ढीले तार ठीक कराने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सुशील गुप्ता, सुबोध मिश्रा, संतोष शुक्ला, शिवओम सक्सेना, लता तिवारी, अब्दुल रशीद कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव, रमेश यादव, प्रशांत सक्सेना, राधेश्याम राठौर, फिरासत अली, छंगेलाल राठौर, रम्मन गुप्ता, बबली जायसवाल, वेदप्रकाश मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed