{"_id":"5c03c6c2bdec22417e3008c1","slug":"31543751362-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर बाइक सवार किशोर की मौत,भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार किशोर की मौत,भाई घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार किशोर की मौत, भाई घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक सवार सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के गांव नूरपुर करही निवासी बाबूराम वर्मा का बड़ा बेटा अमित बाइक पर अपने छोटे भाई 16 वर्षीय ओमवीर को बैठाकर खेत से सब्जी बेचने के लिए जलालाबाद मंडी जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही उसकी बाइक याकूबपुर तिराहे के पास गांव वाली रोड से कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहुंची, इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज स्पीड ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनंो भाई बाइक समेत उछलकर रोड पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक का पहिया ओमवीर के सिर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़े भाई अमित को गंभीर चोटें आई। खबर पाकर पहुंची पुलिस अमित को सीएचसी ले गई परंतु गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
सुबह सुबह घर से निकले भाइयों के साथ हुए हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ओमवीर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और सभी का दुलारा था वह गांव के पास स्थित जनता इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ रहा था और वह पढ़ाई के साथ ही घर के कामों में पिता और भाइयों को हाथ भी बंटाता था। उसकी मौत से मंझले भाई अभिषेक के अलावा बूढे़ हो चुके मां बाप के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन