{"_id":"5bfc480fbdec2241ad18ac73","slug":"31543260175-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी के पक्ष में आया लोधी समाज, डीएम-एसपी का आज होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी के पक्ष में आया लोधी समाज, डीएम-एसपी का आज होगा घेराव
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
साध्वी के पक्ष में आया लोधी समाज
डीएम-एसपी का आज होगा घेराव
शाहजहांपुर। तिलहर की साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा को आग से जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिल भारतीय लोधी महासभा ने डीएम, एसपी का मंगलवार को सुबह 11 बजे घेराव करने की चेतावनी दी।
महासभा के जिलाध्यक्ष अमित लोधी राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्र उत्तम लोधी समेत लोधी समाज के कई विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि साध्वी कोयल गिरी उर्फ सीमा वर्मा को जिंदा जलाया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार एक साध्वी के साथ इतनी बड़ी घटना के बाद भी सोई हुई है। उन्होंने बताया कि लोधी समाज के लोग सुबह 11 बजे बरेली मोड़ स्थित एक ढाबा पर एकत्रित होंगे। ब्यूरो