{"_id":"5bd6fd6fbdec2269436b9472","slug":"31540816239-shahjahanpur-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जननायक एक्सप्रेस के जनरल कोच में निकला सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननायक एक्सप्रेस के जनरल कोच में निकला सांप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही अप जननायक एक्सप्रेस के जनरल कोच में सांप निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोका गया। यहां बोगी को खाली कराने के बाद सांप को तलाशा गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। करीब साड़े पांच बजे ट्रेन को यहां से रवाना कर दिया गया।
अप-15211 जननायक एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे मुरादाबाद के मोहम्मद इल्लियास नाम के यात्री ने कोच के टॉयलेट में सांप देखा। इस बारे में यात्रियों को बताया तो हड़कंप मच गया। वीडियो बनाने के साथ ही उसने इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड को दी। गार्ड ने इस बारे में कंट्रोल को बताया। ट्रेन सोमवार शाम करीब सात बजे रोजा पहुंची। कंट्रोल की सूचना पर इसे रोका गया। आरपीएफ और जीआरपी भी पहुंच गई। कोच को खाली कराने के बाद सांप की तलाश शुरू की गई। काफी कोशिश के बाद भी सांप नहीं मिला। करीब 5:30 बजे ट्रेन को यहां से आगे रवाना कर दिया गया।

जननायक के कारण रोकी गई सत्याग्रह एक्सप्रेस
Train
अप जननायक एक्सप्रेस के जनरल कोच में सांप होने की होने पर ट्रेन को रोजा जंक्शन पर रोक दिया गया। यहां करीब 25 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते जननायक एक्सप्रेस के पीछे आ रही अप-14009 सत्याग्रह एक्सप्रेस को भी ब्रेक देना पड़ा। सत्याग्रह को रास्ते में 10 मिनट रोका गया। जननायक का सिग्नल क्लियर होने के बाद सत्याग्रह को आगे रवाना किया गया।