फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गर्मी बढने के साथ मच्छरों की जुगलबंदी उड़ाने लगी रातों की नींद

गर्मी बढने के साथ मच्छरों की जुगलबंदी उड़ाने लगी रातों की नींद

Thu, 15 Mar 2018 07:35 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
गर्मी बढने के साथ मच्छरों की जुगलबंदी उड़ाने लगी रातों की नींद
गर्मी के साथ बढ़े मच्छरों ने उड़ाई रातों की नींद
विज्ञापन

0 सड़कों पर कूड़े के ढेर और बजबजाते नाले मच्छरों को दे रहे बढ़ावा
0 सफाई व्यवस्था पर सालाना 23 करोड़ खर्च होने पर भी हालात बदतर
0 डेंगू, मलेरिया और वायरल जैसी बीमारियों को मिल रहा बढ़ावा
फोटो-21,22
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
तापमान बढ़ने के साथ जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, गंदगी से बजबजाते नाले-नालियां और कचरे के ढेर मच्छरों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मार्च का अभी दूसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन मच्छरों की भरमार दिन भर के थके-हारे कामकाजी लोगों की रातों की नींद छीनने लगी है। शहर में गंदगी का यह हाल तब है, जब सफाई व्यवस्था पर हर साल करीब 23 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। उधर, पालिका प्रशासन नालों की सफाई और मच्छरों की रोकथाम को फॉगिंग कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है जबकि सफाई के पर्याप्त संसाधनों समेत चार फॉगिंग मशीनें उपलब्ध हैं।
लगभग 3.50 लाख की आबादी वाले शहर की सीमाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। शहर के मूल निवासियों की जनसंख्या बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पलायन कर शहर मेें अपने मकान बना रहे हैं। इस कारण बरेली मोड़ से आगे कांट रोड पर ददरौल तक, तिलहर की ओर कपसेड़ा तक, पुवायां मार्ग पर चिनौर से आगे पैना बुजुर्ग तक, निगोही मार्ग पर गदियाना से आगे बलेली तक और मोहम्मदी मार्ग पर मुकरमपुर तक शहरी क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। सीमा विस्तार नहीं होने से नगरपालिका परिषद केवल चिनौर से बरेली मोड़ तक और अहमदपुर रेती से लेकर ककरा कलां तक पुराने शहर को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभाले है, लेकिन सफाई के मोर्चे पर असहाय बनी है।
विज्ञापन

000000000
30 प्रमुख नाले शहर मेें मच्छरों को पनपने का दे रहे माहौल
शहर मेें अधूरी पड़ी सीवर लाइन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। हालांकि, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सीवर लाइन के अवशेष हिस्से का सर्वे करा दिया है, लेकिन इस पर अभी काम शुरू नहीं हो सका। इस कारण घरों का सारा अपशिष्ट पानी और कचरा शहर के 30 प्रमुख नालों से होकर गर्रा-खन्नौत नदियों मेें समा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के सफाई का संदेश देने वाले नारों से शहर मेें सार्वजनिक स्थलों की दीवारें और पुल-पुलिया की रेलिंग रंगी पड़ी हैं, लेकिन तमाम स्थानों पर न तो सूखा कूड़ा डालने वाले कंटेनर दिख रहे और न ही गीले कूड़े वाले। नतीजे मेेें ऐसे स्थानों पर आसपास के नागरिक घरेलू कचरा नालों में उड़ेेल रहे हैं। यही वजह है कि हर साल इन सभी नालों की सफाई पर 1.50 करोड़ व्यय होने के बावजूद उनमें गंदगी जस की तस कायम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
नगर पालिका परिषद के यांत्रिक सफाई संसाधन: एक नजर
------------------------------------------
संसाधन संख्या
ट्रैक्टर 16
टाटा मैजिक फोर व्हीलर 02
कंटेनर बड़े 227
कंटेनर छोटे 175
जेसीबी 03
कंटेनर मशीन 01
डिपर 01
हाइड्रोलिक 01
ट्रैक्टर नाला सफाई मशीन 01
स्काई लिफ्ट 03
हाथ ठेली 95
हाथ रिक्शा 120
एमएस शीट के कूड़ादान 70
कवर्ड रिक्शे 75
रोबोट 01
मोबाइल टॉयलेट 02
छोटे ट्रैक्टर-ट्राली 04
सेक्शन मशीन 01
फॉगिंग मशीन 04
0000000
सफाई के मानव संसाधन और व्यय: एक नजर
-----------------------------------------
182 संविदा सफाई कर्मचारी 28.87 लाख रुपये प्रति माह वेतन
351 नियमित सफाई कर्मचारी 150.41 लाख रुपये प्रति माह वेतन
30 नालों की ठेका सफाई 150.00 लाख रुपये प्रति वर्ष
00000000000000000000000000000000000000000000000
1.29 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे स्वच्छता के उपकरण
शहरी क्षेत्र मेें सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए उपकरणों की खरीद हर साल होती है, लेकिन तेजी से बढ़ती आबादी के कारण सफाई के संसाधन जरूरत पडने पर हमेशा अपर्याप्त साबित होते हैं। इसे देखते प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सफाई के अतिरिक्त संसाधनों की खरीद के लिए नगर विकास विभाग से 1.29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। गत वर्ष 22 अक्तूबर को कैबिनट मंत्री के स्तर से इस आशय की घोषणा के बाद कई उपकरण खरीदे जा चुके हैं, लेकिन उनकी उपयोगिता तभी साबित होगी, जब शहरी बाशिंदों को गंदगी और मच्छरों से निजात मिले।

0000000000000000000000000000000000000000000000
फोटो-23
गर्मी के असर से मच्छर तेजी से बढ़ रहे हैं। आमतौर पर फॉगिंग का काम अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होता है, लेकिन मच्छरों के प्रकोप को थामने के लिए इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह से फॉगिंग शुरू कराने का निर्णय किया गया है। इसके लिए मच्छररोधी रसायन जुटा लिए गए हैं। बाड़ूजई पेशावरी और तारीन जलालनगर के बड़े नालों की सफाई नगरपालिका के कर्मचारियों के माध्यम से शुरू करा दी गई है। एक अप्रैल से अन्य सभी नालों की सालाना तलीझाड़ सफाई का काम भी ठेके पर शुरू हो जाएगा। -जहांआरा बेगम, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed