फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   31 police Gerenge mistletoe BKU activists

31 को बंडा थाना घेरेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 25 Mar 2015 10:34 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Wed, 25 Mar 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने और बंडा थाने के एक दरोगा पर विवेचना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू (राष्ट्रवादी गुट) के जिला प्रभारी मैकूलाल यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि सहकारी समितियों पर फसली ऋण का 4.8 प्रतिशत बीमा प्रीमियम  काटा गया था। इस समय बारिश से पचास से साठ प्रतिशत फसलाें का नुकसान हुआ है। किसानों को बीमा कंपनियों से मुआवजा दिलाया जाए। मकसूदापुर चीनी मिल से गन्ने का बकाया भुगतान कराने, भैंसी नदी के किनारे की भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने, तहसील क्षेत्र में राशन कार्डों की गांव स्तर पर ऑनलाइन फीडिंग कराने, विवेचना में गड़बड़ी करने वाले बंडा थाने के दरोगा को निलंबित करने की मांग की। कार्यकर्ताआें ने कहा कि 30 मार्च तक समस्या का समाधान नहीं होने पर 31 मार्च को बंडा थाने का घेराव किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव, प्रयागदत्त, सोमेंद्र सिंह, विमलेश कुमार, अशर्फी लाल, बुधपाल, कल्याण सिंह, मुनीश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed